गोरखपुर और बस्ती मंडल के मुकाबले देर से पहुंची शीत-लहरी ने जिले के लोगों की दिनचर्या पहले दिन ही पूरी तरह बदलकर रख दी। सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता दो मीटर से भी कम। सुभाष चौक, रामकोला रोड, कसया रोड और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर लोग अनजाने में सड़क पर रेंगते नजर आए। सुबह सात बजे तक बच्चे नींद में थे, माता-पिता उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोहरे और ठंडी हवा ने हर किसी की सुबह धीमी कर दी।