कुशीनगर जिले के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तारीकरण में अवरोध बन रहे 8 मकानों पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मकानों से सामान निकलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर कसया एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में न्यायालय के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है। भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।