फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने उठाई पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी के स्थापना की मांग

राज्य सभा में मंगलवार को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना करने का मुद्दा उठाया। इससे क्षेत्र के भोजपुरिया समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। सदन में राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि भोजपुरी केवल एक बोली नहीं, बल्कि श्रम, संघर्ष और संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में करीब 25 करोड़ से अधिक लोग भोजपुरी भाषा बोलते। अपनी मेहनत, मेधा व सांस्कृतिक पहचान से पूरी दुनिया में प्रभाव छोड़ रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोजपुरिया समाज को "रउआ पचंन के गोड़ लागSतानी" कहकर संबोधित करते हैं, तो प्रत्येक भोजपुरीभाषी का हृदय गर्व से भर जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें