कुशीनगर के सिंधुआ बाजार में मंगलवार को एसडीओ शशिकांत गुप्ता के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया मिलने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ ने बकाएदारों से तत्काल बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच के दौरान बकाया मिलने पर अन्य उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे जाएंगे। अभियान में जेई गणेश यादव समेत बिजली निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।