महेवाघाट इलाके के शाहपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी पंकज और ग्रामीण के बीच शनिवार को हुए विवाद के मामले को लेकर, सोमवार को सफाई कर्मियों ने महेवाघाट थाना का घेराव किया।इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह हो गई। शाहपुर में तैनात सफाईकर्मी पंकज और ग्रामीण दिनेश के बीच शनिवार को विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत सफाई कर्मी ने महेवाघाट थाने में किया था। मामले में कार्रवाई को लेकर सफाई कर्मचारी संघ में सोमवार को महेवाघाट थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति हो गयी। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों से लिखित सुलहनामा मिलने पर मामले में करवाई समाप्त कर दी गई है।