भीषण गर्मी और पानी की तलाश ने एक बेजुबान वन्य जीव को भटकाकर इंसानी बस्तियों तक ला दिया। शुक्रवार को सरसंवा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास एक हिरन घायल अवस्था में मिला, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज गया। एक नेक इंसान ने अपने लोडर में लादकर घायल हिरन को मंझनपुर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरन को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल उपचार शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिरन काफी कमजोर और सहमा हुआ था।