कासगंज में बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे बसे गांवों में आबादी तक दस्तक दे दी है। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से लगातार पानी का डिस्चार्ज बढ़ा हुआ है। ऐसे में गांव मुंजखेड़ा, नगला दुर्जन, जय किशन नगला समेत अन्य के ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे को भांपते हुए हाई अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से प्रशासन ने बाढ़ चौकियों में या फिर ऊंचे स्थानों पर जाने को कह दिया है।