फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों पर फोड़े अंडे, लोगों में आक्रोश

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 01:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार को शरारती तत्वों ने मंदिर के गेट और मूर्तियों पर अंडे फोड़े। सुबह साफ सफाई करने पहुंचे पुजारी ने देखा तो हैरान रह गया। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिली तो पुलिस और हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्तियों और शिवलिंग पर अंडे फोड़े गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें