फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दवा व्यापारी के साथ वारदात, नकदी से भरा बैग लूट ले गए बाइक सवार

अरुन पाराशर Updated Sun, 25 Jan 2026 04:52 PM IST

कासगंज के गांव गढ़ी हरनाठेर से शनिवार की देर रात दुकान बंद कर घर नगला मनी लौट रहे संचालक से बाइक सवार तीन बदमाश 1.73 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लूट कर ले गए। लूट की वारदात के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर एएसपी, सदर सीओ व ढोलना पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। नगला मनी निवासी नंदकिशोर पुत्र ओमप्रकाश गढ़ी हरनाठेर में मेडिकल स्टोर व जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात 8:55 बजे वह दुकान बंद करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचे तो नगला मनी की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाश उनका बैग छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में 1.73 रुपये की नकदी, दो मोबाइल और डायरी रखी हुई थी। घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी सुशील कुमार, सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर लूट की घटना के बारे में जानकारी की। मामले में नंदकिशोर ने अज्ञात के खिलाफ लूट की घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमे लगाई गईं हैं। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दुकानदार के साथ हुई लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिशें दे रहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें