कासगंज के गंजडुंडवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को गोष्ठी और पथ संचलन का आयोजन किया गया। पहले नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विकल्प गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह संपर्क प्रमुख गिरीश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, अंकित भूषण, केशव सिंह, गौरव सभासद, प्रफुल्ल जैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद हरनरायन इंटर काॅलेज परिसर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिला प्रचारक आर्येंद्र ने विजयादशमी उत्सव और शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्हें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का स्मरण कराया। इस मौके पर वरिष्ठ स्वयंसेवक सुभाष चंद्र गुप्त, नगर संघचालक अरविंद, सह नगर संघचालक अजय, जिला बौद्धिक प्रमुख अर्चित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद कॉलेज से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन कैनाल रोड, एटा रोड, पटियाली तिराहा, सब्जी मंडी, राजाराम चौराहा, थाना रोड, स्टेट बैंक रोड, हनुमान गढ़ी, होकर वापस हरनरायन इंटर काॅलेज पर समाप्त हुआ। नगर भाजपा अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने बताया कि स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में शामिल हुए। लोगों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।