कासगंज के गंजडुंडवारा के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर बागों और फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों की टोलियां आलू और गेहूं की फसलों को बर्बाद कर रही हैं। इसके साथ ही खेतों में लोटकर फसल को चौपट कर रहे हैं। अमरूद और अन्य फलों को तोड़कर बागवानों को भी ये बंदर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।