कासगंज में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार में उत्साह छाने लगा है। भक्त घरों में मंदिरों को सजाने के साथ ही अपने लाडलों को सजाने के लिए उत्साहित हैं। बाजार में गुजरात, कोलकाता सहित अन्य स्थानों से पोशाक मंगाईं गईं हैं। झूला, हिडौला सहित अन्य सामान भी मंगाया गया है। लोग बाजार से पोशाक के अलावा अन्य सजावट के सामान की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में भीड़ बढ़ गई है।