उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। इस विशेष अवसर पर पूरे क्षेत्र में उल्लास और भाई-बहन के पवित्र प्रेम की झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के इस पर्व को सिढ़पुरा क्षेत्र में खासतौर पर छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक मनाया। इसी क्रम में पांच वर्षीय आशी ने अपने भाइयों जयस और अग्रिम की कलाई में रक्षा की डोर बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी इस प्यार के बंधन को स्वीकारते हुए अपनी बहन आशी को उपहार भेंट किए। जीवन भर उसकी सुरक्षा का वचन दिया।