फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता रद्द हो...करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत अपनी टीम के साथ कासगंज पहुंचे। क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि महापुरुष वीर राणा संागा के खिलाफ संसद में अमर्यादित टिप्पणी करके देश, क्षत्रियों का और सनातन का सपा सांसद ने अपमान किया है। सपा सांसद की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी मति मारी गई है। उन्हें सांसद रामजीलाल सुमन को निष्कासित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगरा में गढ़ीरामी कुबेरपुर में 12 अप्रैल को क्षत्रिय रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से करणी सेना और सनातन धर्म के लोग आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें