फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार; 11 बाइकें बरामद

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 03:34 PM IST

कासगंज के सदर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दिल्ली, नोएडा, एटा और कासगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गईं 11 बाइकें भी बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों में से 6 पर पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, एएसपी राजेश भारती ने सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था। यह टीम लगातार वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को एटा रोड स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने बंद पड़े भट्टे पर वाहन चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 8 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें