कासगंज के सुन्नगढ़ी के किलौनी इलाके में गंगा कटान का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। तेजी से कटान होने से ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे है। अब तक कई ग्रामीणों की दो सौ बीघा से अधिक खेती योग्य भूमि कटान की जद में आकर गंगा में समा चुकी है। प्रशासन से लगातार कटान रोकने के लिए पक्की ठोकरे बनवाने की मांग की जा रही है।