कासगंज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में ढोलना कस्बे में पूरन सिंह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 27 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित कर उन्हें सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में जागरूक किया गया। एआरटीओ ने प्रधानों से अपील की कि वे अपनी ग्राम सभा के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।