फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में तैयार हो जाएगी पानी की टंकी, 12 मोहल्लों को होगी आपूर्ति

नगर पालिका परिसर में जल निगम की कार्यदायी एजेंसी की ओर से अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत करीब एक लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा। बताया जा रहा है कि टंकी की मरम्मत होने में अभी एक माह और लगेगा। इसके बाद 12 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। अभी टंकी के अंदरूनी हिस्से में प्लास्टर और सीढि़टों की रेलिंग लगाने का कार्य बाकी है। तीन माह से टंकी की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अब तक पिलर की मरम्मत, रंग रोगन, वॉल्व लगाने, भूमिगत पेयजल पाइप लाइन बिछाने समेत अन्य कार्य कराए जा चुके है। कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर सर्वेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकी के अंदर के हिस्से में प्लास्टर होने का कार्य शेष है, जिसे सोमवार से शुरू करा दिया गया है। अंदर रोशनी न होने के कारण कार्य मे कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसके लिए हाइलोजन लगाकर अब कार्य शुरू कराया जाएगा। टंकी पर चढ़ने के लिए बनी सीढियों में लोहे की रेलिंग की मरम्मत का कार्य भी होना है। सभी कार्य एक माह में पूरे कर लिए जाएंगे। टंकी का कार्य पूर्ण होते ही जल निगम द्वारा इसमें पानी स्टोर करना शुरू कर दिया जाएगा और इसी से आदर्श नगर पंप हाउस, ऋषिनगर पंप हाउस को आपूर्ति होगी जिससे मोहल्ला आदर्श नगर, सर्वाेदय नगर, कंचन नगर, आंशिक गांधी नगर, जगनीखेड़ा, ऋषिनगर, सुभाष नगर, आनंद नगर, मदनी नगर, मॉर्डन कालोनी समेत 12 मोहल्लों में यजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें