फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल महोत्सव का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड सरसौल की ग्राम पंचायत फुफुवार राजथोक में सोमवार को नव निर्मित पानी की टंकी परिसर में जल महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन व हवन कर जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने घड़े में जल अर्पित कर टंकी का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संकल्प के तहत पानी बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि जल महोत्सव 8 से 22 मार्च तक जनपद की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और जलजनित बीमारियों से बचाव करना है। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पाइप लाइन से घर-घर पानी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से विनय मिश्रा, रानू शुक्ला सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें