जाजमऊ थानाक्षेत्र में एक पीड़ित से दो आरोपियों ने बेटे की कानपुर मेट्रो में नौकरी लगवाने और सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी कर ली। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोपी को पैसे देने का वीडियो भी बना लिया था।