फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता, सेमीफाइनल में पहुंचीं वाराणसी और सहारनपुर की टीमें

जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित 20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के नाकआउट लीग मैचों में गुरुवार को वाराणसी ने बरेली को, आगरा ने देवीपाटन को, सहारनपुर ने मेरठ को हराया। वहीं, दो मैचों में जीत के साथ वाराणसी और सहारनपुर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय मैदान पर हुए मैच से पहले एसडी कॉलेज के डायरेक्टर अंशू ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में वाराणसी ने बरेली को 2-0 से हराया। जीत में वाराणसी की ओर से विजय बहादुर व निखिल कुमार ने गोल किए। दूसरे मैच में आगरा ने देवीपाटन को एकतरफा मैच में 5-0 से पराजित किया, जीत में आगरा के लिए पवन, सोनू, विवेक, युवराज ने गोल दागे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें