ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंपायर और स्कोरर प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन रविवार को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कार्यशाला में शामिल हुए प्रतिभागियों ने क्रिकेट के नियमों और स्कोरिंग की बारीकियों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।