फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवीन गंगापुल पर लगा दो घंटे जाम, फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया जाम

नवीन गंगापुल पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लगभग रोजाना लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे पुल पर लगा रहा। गर्मी व चटक धूप में जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों व छात्रों को हुई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी गई। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकलवाकर जाम खुलवाया। नवीन गंगापुल मोड़ पर रास्ता संकरा होने से सुबह 10 बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार पोनी रोड तिराहे तक लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने संकरे मार्ग में फंसे वाहनों को निकलवाते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस को निकलवाया। दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें