फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फर्जी दरोगा बन अखबार एजेंट से एक लाख उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, पुलिस वर्दी भी बरामद

कानपुर कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को झांसा देने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने फर्जी दरोगा बनकर अखबार एजेंट की जेब काटते हुए एक लाख रुपये पार कर दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित करते थे और इसी बहाने वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से पुलिस की वर्दी, पी-कैप और अन्य सामग्री बरामद हुई है, जिनका उपयोग वे पुलिस जैसी पहचान बनाने के लिए करते थे। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दोनों शातिरों के खिलाफ कानपुर नगर के अलावा अन्य जनपदों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और पुलिस की छवि का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहे थे। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात करते थे और खाकी का डर दिखाकर लोगों को भ्रमित कर देते थे। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें