उमरी-जहानाबाद मार्ग पर बौहार गांव के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें दो हाईस्कूल के परीक्षार्थी भी शामिल हैं जो परीक्षा देकर अपने अभिभावक के साथ लौट रहे थे।