फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर जले, गृहस्थी का सामान राख, पिता-पुत्री झुलसे

लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार को दोपहर एक घर में आग लग गई। आग की लपटों ने अगल-बगल के दो और घरों को चपेट में ले लिए। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची, तब तक तीनों घरों का गृहस्थी का सामान राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से पिता-पुत्री झुलस गए। साथ ही एक भैंस व तीन बकरियां भी झुलस गईं। एसडीएम ने लेखपाल के साथ पहुंचकर जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंची। गांव के जीवनलाल के घर में दोपहर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीण बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।इस बीच घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान, ट्रैक्टर-ट्रॉली व थ्रेसर जल गया। जीवनलाल व उनकी बेटी शिखा ने किसी तरह पशुओं को बाहर निकाला, तब तक एक भैंस झुलस चुकी थी। जीवनलाल व उनकी बेटी भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गई। पड़ोस के रामकुमार के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज राख हो गया और तीन बकरियां झुलस गईं। वहीं, पड़ोसी शिवमोहन के घर में भी रखा गेहूं व धान राख हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार दीक्षित व थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे। नुकसान का आंकलन कर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं आग से झुलसे पशुओं की पशु मित्र हरिओम त्रिवेदी ने प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें