शास्त्रीनगर में 25 दिन से टूटी पाइप लाइन की मरम्मत न होने पर मंगलवार को अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने जल निगम के अधिकारियों को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस पर अधिकारी पहुंचे और मरम्मत का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। बुधवार सुबह वहां क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। तभी जल निगम के एक्सईएन टीम के साथ पहुंचे और मशीन से खोदाई कराई। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्य पाइप लाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब 5:30 बजे लीकेज दुरुस्त कर दिया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।