कानपुर के लखनपुर स्थित सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आयकर पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथियों, टैक्स ऑडिट, टीडीएस नियमों और एमएसएमई भुगतानों से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।