अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...इस गीत के साथ भादो माह के पहले दिन रविवार को बर्रा दो स्थित मयूरी चाट चौराहे से पहली बार सुदामा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से निकाली गई यात्रा में सुदामा बने ठाकुर प्रसाद गुप्ता नंगे पैर और हाथ में लाठी अपने मित्र कृष्ण से मिलने चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में पीले रंग के झंडे लिए जयकारे लगा रहे थे। सचान चाैराहे के बाद यात्रा वाहनों से इस्कॉन मंदिर के लिए रवाना हुई।