फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआईटी कॉलेज में ऑटोनॉमस एडमिशन को लेकर छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी भड़का

शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 12:16 PM IST

रूमा स्थित केआईटी कॉलेज में ऑटोनॉमस एडमिशन विवाद को लेकर छात्रों का उग्र आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज ने उन्हें ऑटोनॉमस संस्थान बताकर दाखिला दिया लेकिन अब अचानक एकेटीयू नियम लागू करने की बात कही जा रही है। जिससे परीक्षा प्रणाली और भविष्य दोनों प्रभावित होंगे। बीटेक और एमबीए के छात्रों ने भ्रामक प्रवेश नीति अधूरी सुविधाओं और वादाखिलाफी पर नाराजगी जताते हुए कक्षाएं बंद कराईं और कैंपस में जोरदार नारेबाजी की। स्थिति गंभीर होने पर एकेटीयू प्रशासन के डीन स्टूडेंट वेलफेयर समेत तीन अधिकारी कॉलेज पहुंचे और छात्रों से बातचीत की वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों ने जिलाधिकारी और एकेटीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि जब तक ऑटोनॉमस एडमिशन पॉलिसी पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन स्थल पर छात्रसंघ बहाली मोर्चा के अनस साहू,गौरांग पांडे, आर्यन ठाकुर और आयुष तिवारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें