होली का त्योहार नजदीक आते ही भीतरगांव के मुख्य बाजार में रंगों और अबीर की दुकानें सज गई हैं। बाजार में इस बार भारी मात्रा में ऐसा 'चमकीला' अबीर उपलब्ध है जो पहली नजर में तो बहुत आकर्षक लगता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे त्वचा और आंखों के लिए बेहद खतरनाक बताया है।