कानपुर के गोविंद नगर स्थित नटराज चौराहे से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।