कस्बा स्थित जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बे सरकारी अस्पताल के रहने वाली मैमूना (55) जहानाबाद रोड स्थित अपने आसरा आवास से वापस पुराने घर पैदल लौट रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।