फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम सदन में सपा-भाजपा पार्षदों में हुई धक्कामुक्की

नगर निगम सदन मंगलवार को अखाड़ा बन गया। कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही सपा विधायक चोर है का नारा लगाने पर भाजपा-सपा पार्षदों में धक्कामुक्की हो गई। महापौर के समझाने पर भी हंगामा जारी रहा। इस पर महापौर उठकर चली गईं। सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के कराए कार्यों को तुड़वा दिया। श्रेय लेने के लिए अब वह विधायक निधि से कार्य करा रहे हैं। सपा पार्षद रजत बाजपेई ने इसका विरोध किया तो बहस शुरू हो गई। इस बीच सपा विधायक के खिलाफ भाजपा पार्षद नारेबाजी करने लगे। सपा पार्षदों ने भी भ्रष्टाचारी भाजपा के नारे लगाए। हंगामे के बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें