फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म चौड़ा करने का काम शुरू

अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत बुधवार को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चौड़ा करने का काम शुरू कराया गया। बताया गया कि प्लेटफार्म की लंबाई 320 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें आधे में आरसीसी स्लैब डाली जा चुकी है। तीन से चार दिन में चौड़ीकरण का कार्य करा लिया जाएगा। मालूम हो कि दो दिन पहले उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडेय ने गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर कराए जा रहे अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के कार्य का निरीक्षण किया था। कार्यदायी एजेंसी को तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए थे। बुधवार से कार्य में और तेजी लाई गई है। कार्यदायी एजेंसी के साइट इंजीनियर पंकज दिवाकर ने बताया कि प्लेटफार्म सकरा था, जिसे चौड़ा कर 12 मीटर कर दिया गया है और ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। ताकि ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों को दिक्कतें न हो। प्लेटफार्म पर 320 मीटर लंबी स्लैब डालने का कार्य कराया जा रहा है जिसमें आधा कार्य हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें