कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट की गंगा बैराज पुलिस चौकी क्षेत्र के ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर दो के पास तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे धान के बोरी लदे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।