फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चार घंटे की जोरदार बारिश से साढ़ थाना परिसर जलमग्न, हवालात और कमरों में भरा पानी

साढ़ इलाके में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक हुई करीब चार घंटे की जोरदार बारिश ने थाना परिसर को तालाब में तब्दील कर दिया। परिसर में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। पानी मुख्य द्वार से लेकर हवालात और अन्य कमरों तक पहुंच गया, जिससे गुरुवार दिनभर थाना का कामकाज प्रभावित रहा। बताया गया कि साढ़ थाने का नया भवन बनकर तैयार है, लेकिन अभी उसका हैंडओवर नहीं हुआ है। ऐसे में थाना का पूरा कामकाज पुरानी इमारत से ही संचालित हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें