फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिंहपुर चौराहे की सड़क का कायाकल्प शुरू, गड्ढों और धूल से मिलेगी राहत

कानपुर के सिंहपुर चौराहे के पास लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। बीते करीब एक साल से सिंहपुर-कल्याणपुर मार्ग पर जल निगम द्वारा गहरी पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने मार्च महीने में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और अब सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें