भारतीय रिजर्व बैंक परिवार ने शनिवार को राजधानी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में नववर्ष 2026 परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। कई लोगों को बैंक परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय मौजूद रहीं। इस दौरान बैंक परिवार की ओर से रामजी गुप्ता, केके यादव, रामसागर समेत अन्य बैंक परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसएन द्विवेदी, कमल नारायण तिवारी, विनोद कुमार निगम, अभय नारायण सिंह, सुरेश, विनोद, कृष्णा, मनीष, श्रीप्रकाश, सुशील कुमार, रोशन व पुत्तन आदि मौजूद रहे।