गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग का बिजली से संचालित फाटक शुक्रवार की रात टेढ़ा हो गया। बताया गया कि रात में एक मालगाड़ी निकलने के दौरान जैसे ही रेलवे फाटक बंद किया गया, वह टेढ़ा होकर लॉक में फंस गया। शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से मिश्रा कालोनी की ओर जाने वाले कई छोटे बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुईं। सूचना पर सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग के कर्मचारी पहुंचे और इमरजेंसी स्लाइडर गेट लगाकर ट्रेनों का आवागमन कराया। वहीं, आरपीएफ ने बताया मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।