भीतरगांव सीएचसी में आने वाली गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नजदीक के आठ केन्द्रों को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। चिकित्साधीक्षक डॉक्टर मनीष प्रकाश तिवारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले मरीजों को टोकन देकर इन्हीं आठ सेंटरों में भेजा जाता है। जहां पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था है। बताया एनएएम और आशा बहू के साथ हर मीटिंग में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही महिला वार्ड के बाहर अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूची चस्पा की गई है।