बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर सड़क के गड्ढों को भरने के बजाय उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर ढकने का तरीका अपनाया गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि वाहन चालक गड्ढों से बचकर निकल सकें। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है।