बरसात के चलते हरी सब्जियों के दामों में तेजी है लेकिन आलू के दाम में बढ़ोतरी चौकाने वाली है। थोक में आलू का भाव 8-10 रुपये किलो का आलू फुटकर में 25 रुपये किलो बिक रहा है। थोक और फुटकर के भावों में करीब तीन गुना का अंतर है। ये हाल तब है कि कोल्ड स्टोरेजों में आलू भरा पड़ा है। जानकारों का कहना है कि आलू में जमकर मुनाफाखोरी हो रही है। इस बार आलू की फसल अच्छी हुई थी लेकिन पहले किसानों और बाद में कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने आलू खराब होने की अफवाह फैलाई ताकि किसान महंगा आलू बेच सकें और कोल्ड स्टोरेज संचालक भी किराया और भाव बढ़ा लें।