फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूजा पाल बोलीं- मैंने अतीक के सामने घुटने नहीं टेके, लड़ी और जीती

मैं अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं करती, मैंने पति को खोने के बाद अतीक की गुंडागर्दी के आगे घुटने नही टेके, लड़ी और जीती, 2005 से उसके मरने तक मैंने उसे चुनाव नहीं जीतने दिया। ये बातें बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने मंधना बिठूर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में स्वागत कार्यक्रम में कहीं। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर आयीं विधायक पूजा पाल का भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी बास्केट पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। इस मौके पर महिलाओं को साड़ियां भेंट की गयीं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, हिमांशू पाल, पियूष मिश्रा, धर्मेंद्र पाल भोलू, मलखान पाल, सचिन तिवारी, मोनू तोमर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें