फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और सरकारी कंपनियों के ऑडिट में सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया अहम

केसीएएस सीपीई स्टडी सर्किल कानपुर की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में सरकारी अनुदान और सब्सिडी, सीए पेशे में सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया प्रमाणपत्र बैंक ऑडिट और पीएसयू ऑडिट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अनिवार्य है। ये प्रमाण पत्र सीए की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं। सीए ध्रुव गोयल ने सीए पेशे में सहकर्मी समीक्षा (पीयर रिव्यू) पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीयर रिव्यू प्रक्रिया सीए प्रोफेशन में गुणवत्ता और नैतिकता का आधार होता है। यह एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। जिसमें एक स्वतंत्र सीए (समीक्षक) की ओर से प्रैक्टिस यूनिट के ऑडिट, अकाउंटिंग, और टैक्सेशन कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। यह सीए संस्थान की ओर से स्थापित मानकों के पालन को सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें