भीतरगांव ब्लाक की उत्तरी सरहद में बहने वाली पांडु नदी का प्रदूषित काला झागदार पानी बीमारियां बांट रहा है। नदी किनारे बसे गांवों के लिए दूषित पानी वाली नदी नासूर बन गई है। इसमें बह रहा प्रदूषित पानी आसपास की आबादी को बीमार कर रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि दूषित पानी से लोग पेट और चर्म रोग से पीड़ित हो रहे हैं।