भीतरगांव ब्लाक के उत्तरी सरहद से ओकर पूरब की तरफ बहने वाली पांडु नदी में काला झागदार पानी बीमारियां बांट रहा है। बुधवार को कीसाखेड़ा गांव के पुल पर खड़े होकर नदी का वीडियो बनाते समय तेज दुर्गंध हवा में घुली महशूश हो रही थी। कीसाखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया जब खेतों में सिंचाई की जाती है तो खेत के मिट्टी के ऊपर सफेद परत जैसी जम जाती है और किसान के हाथों पैरों में भी सफेद परत तब तक बनी रहती है। जब तक साफ स्वच्छ पानी से न धोए जाएं। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास गांव के किसान त्वचा रोग से हमेशा प्रभावित बने रहते हैं।