फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व नृत्य दिवस पर छात्राओं ने नृत्य से दर्शाया करुणा और रोष

विश्व नृत्य दिवस के मौके पर पं दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कला संगम अकादमी की ओर से किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने भरतनाट्यम और कत्थक से अपनी नृत्य कला के कौशल को दर्शाया। चेहरे की भावों संग भरतनाट्यम से जब नृत्यांगना पलक ने करुणा और रोष को दर्शाया तो सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। पलक मिश्रा ने भरतनाट्यम से देवी मां के अलग-अलग स्वरूप दर्शाए, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सुचरिता खन्ना, प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी, अपर्णिका साहू, रवि कुमार, प्रज्ञा द्विवेदी, उर्षमीना खेर, आरती त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें