बैराज स्थित गंगा नदी किनारे बोट क्लब में सोमवार को गंगा उत्सव-2024 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नदी की पवित्रता और संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना रहा। इसमें विभिन्न प्रोग्राम हुए। दोपहर दो बजे से बोट क्लब में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों के बीच निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, पेटिंग, स्लोगन राइटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बोट क्लब से अटल घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों को शहर के विभिन्न स्थानों से गंगा दर्शन कराया गया। शाम को शास्त्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देवी स्तुति, गणेश वंदना, शास्त्रीय गान, शिव वर्णन, गंगा गीत और नमामि गंगे नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया जल संरक्षण और वर्ष जल संचयन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कौशल्या देवी बालिक इंटर कॉलेज किदवई नगर और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज आनंदपुरी में भी हुआ।