कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी समिति की गुरुवार को हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2835.53 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। यह चालू वित्तीय वर्ष के बजट से 494.15 करोड़ ज्यादा है। बजट में विकास कार्यों के लिए 327 करोड़ रुपये रखे गए हैं। समिति ने पार्षद कोटा भी 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, 460 करोड़ रुपये से सड़कें और पार्क बनवाने का प्रावधान किया गया है।